बुद्ध पूर्णिमा हिंदी में।Buddha poornima in hindi

Ads

बुद्ध पूर्णिमा हिंदी में।Buddha poornima in hindi

नमस्कार दोस्तो आज हम बात करने वाले है बुद्ध पूर्णिमा के बारे में की किस तरह से Buddha Purnima पर पूजा की जाती है,उसका महत्व, और क्यों मनाई जाती हैं और गौतम बुद्ध के बारे में ? इन सभी बातों को जानने के लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व 

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व इसलिए है कि उन्होंने अपने माता - पिता, पत्नी, पुत्र ,राज-पाट त्याग कर वनों में भटके और कठोर तपस्या के बाद बोधगया में गौतम बुद्ध को को सत्य का ज्ञान प्राप्त हुआ था। गौतम बुद्ध का जन्म वैशाख मास की बुद्ध पूर्णिमा को हुआ था। इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता हैं। Buddha Purnima दोनों धर्म को मानने वाले के लिए पर्व के रूप में मनाया जाता है। बुद्ध के अनुयायि बुद्ध पूर्णिमा को मनाते हैं और हिदुओं में गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु जी के नवे अवतार मानते है। ज्यादा तर लोग गौतम बुद्ध के जन्म स्थान नेपाल में लुंबनी को मानते है। वैसे इस बार Buddha Purnima 2021 में 26 मई दिन बुधवार को है। यह दिन हिन्दू धर्म बुद्ध धर्म के एक पर्व की तरह है।
Buddha poornima in hindi

पर्व का नाम        बुद्ध पूर्णिमा
                         वैशाख पूर्णिमा
                     
अन्य नाम          गौतम बुद्ध जयंती

अनुयायि             बौद्ध

तिथि                वैशाख पूर्णिमा


बुद्ध पूर्णिमा कैसी मनाई जाती हैं?

Buddha Purnima के दिन घर के मंदिर में विष्णु जी के पास दिया जलाकर फूल चढाकर पूजा की जाती है और घरों को भी  सजाया जाता है। मुख्य द्वार पर हल्दी से कुमकुम से स्वस्तिक बनाया जाता है व घर के आंगन में रगोली भी बनाई जाती है। बोधिवृक्ष के आस-पास दिया जलाया जाता है एवं वृक्ष के  जड़ में दूध विसर्जित फूल चढाए है , गरीबों को भोजन व कपड़े भी दान किया जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा क्यों मनाई जाती हैं?

सिद्धार्थ यानी गौतम बुद्ध अपना घर-परिवार त्यागने के बाद सत्य की तलाश में सात वर्षो तक वनो में भटकते रहे। यही पर उन्होंने कठोर तप किया और अंत में उन्हें वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधगया नामक स्थान में बोधिवृक्ष के नीचे बुद्धत्व ज्ञान प्राप्त हुआ। और तभी से इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है और Buddha Purnima के रूप में मनाया जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा में किस की पूजा की जाती है?

बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध की की पूजा की जाती है। भगवान गौतम बुद्ध को हिंदुओं में विष्णु जी का नौवा अवतार माना जाता है। परन्तु बौद्ध धर्म को मानने वाले गौतम बुद्ध के विष्णु जी के नवे अवतार को नहीं मानते है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ